अमेरिकी सेना का विमान भारतीय प्रवासियों को लेकर पहुंचा अमृतसर
अमृतसर। अमेरिका का मिलिट्री विमान प्रवासी भारतीय नागरिकों को लेकर आ गया है। अमेरिका का यह विमान पंजाब स्थित अमृतसर में गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। इस विमान में 104 लोग सवार थे, जिसमें कई बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
दरअसल, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। यही वजह है कि मंगलवार को एक अमेरिकी सैन्य (मिलिट्री) सी-17 विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया था। करीब 24 घंटे के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर विमान बुधवार को अमृतसर पहुंच गया है। अमेरिका में रह रहे भारतीयों का यह पहला निर्वासन बताया जा रहा है।
अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 5, 2025
इस विमान में 104 भारतीयों के होने की पुष्टि#America | C-17 | #Punjab | Amritsar pic.twitter.com/IzUwGvMc0x
पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के मामले में कहा है कि यह बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर निराशा जताई है।
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया है कि बहुत सारे भारतीय लोग अमेरिका वर्क परमिट के साथ गए थे, बाद में इस परमिट का समय पूरा हो गया, जिसके कारण भारतीयों को अवैध प्रवासियों की श्रेणी में बताकर अमेरिका ने वापस भेज दिया है। मंत्री के मुताबिक, यह वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन आज उन्हें ही अवैध बताकर वापस भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 Voting : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर शाम 05 बजे तक 57.70 फीसदी मतदान
