Kanpur में निजीकरण के विरोध में केस्को कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय पर बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर केस्को कर्मियों ने बिजली के निजीकरण का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि निजीकरण और संविदा कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में गुरुवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूरे प्रांत में किया जा रहा है। 

संघर्ष समिति में शामिल पदाधिकारियों व कर्मियों ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का ऐलान होते ही पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन ने बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियंताओं की बड़े पैमाने पर छटनी की योजना तैयार की है। इसी योजना के तहत अत्यन्त अल्प वेतन पाने वाले संविदा कर्मियों को हटाने का काम शुरू हो गया है। 

कहा कि प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किया जाना है। लेकिन संविदा कर्मियों को सभी निगमों में हटाया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रबंधन की योजना संपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने की है। समिति ने कहा कि निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए छटनी करके डर का वातावरण बनाया जा रहा है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अंशाति का वातावरण बना दिया है, जिसके गंभीर परिणाम होंगे। इस दौरान भगवान मिश्र, कपिल मुनि प्रकाश, विजय त्रिपाठी, गौरव दीक्षित, विष्णु अवतार पाण्डेय, हश्मत उल्ला खान, शंभू सिंह, शिव शंकर, पवन ताम्बे, केकेअवस्थी समेत आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur नगर निगम स्कूल का लेखाकार निलंबित, अनैतिक वीडियो हुआ था वायरल, नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

 

संबंधित समाचार