कानपुर में CSA चुना गया सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय: उत्तर प्रदेश कृषि अकादमिक सोसाइटी ने विवि के पांच वैज्ञानिकों के नाम अवार्ड के लिए किए संस्तुत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश कृषि अकादमिक सोसाइटी (उपास) ने सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना है। विश्वविद्यालय के पांच वैज्ञानिकों के नामों की अवार्ड के लिए संस्तुति की गई है, जबकि कुलपति डॉ. एके सिंह को ऑनरेरी फेलो 2024 के लिए चुना गया है। 

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता में उपास की लखनऊ में हुई बैठक में हुए निर्णयों के अनुसार सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की झोली में छह पुरस्कार या सम्मान आए हैं। सीएसए के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय समेत पांच वैज्ञानिको को अवार्ड के लिए अनुमोदित किया जाना गर्व का विषय है। 

श्रेष्ठ कृषि वैज्ञानिक व बेस्ट टीचर का मिला अवार्ड 

विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. पीके सिंह को फसल विज्ञान, डॉ. आरके यादव, निदेशक प्रसार एवं अध्यक्ष अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग को फसल सुधार में श्रेष्ठ कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार की संस्तुति की गई है। डॉ. वीके त्रिपाठी अध्यक्ष उद्यान विभाग को हॉर्टिकल्चर साइंसेज जबकि अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर श्वेता को बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए अनुमोदित किया गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर से हैदराबाद की दोनों फ्लाइट फुल: इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी गदगद, अब कोलकाता के लिए उड़ान भरने की तैयारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म