UP राजभवन परिसर में प्रादेशिक फल, शाकभाजी-पुष्प प्रदर्शनी का आज से होगा आयोजन, राम मंदिर की भी दिखेगी झलक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वसंत ऋतु में प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन प्रांगण में लगने वाली तीन दिवसीय ‘प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आज यानी सात फरवरी से शुरू होने जा रही है, जो नौ फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन आज सुबह 10 बजे किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकन के लिए खोल दी जायेगी।

एक बयान के मुताबिक इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 1774 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न वर्गों में अपनी विशिष्ट चीजों का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शनी में प्रमुख आकर्षण के रूप में विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक फूलों से बनाई गई विशालकाय गणपति की प्रतिमा, ग्रह मण्डल, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अपना प्यारा घर, विभिन्न पशु-पक्षी, भारत एवं उत्तर प्रदेश का मानचित्र (ओडीओपी- एक जिला एक उत्पाद) दर्शाते हुये, मगरमच्छ एवं आदिवासी किसान सहित आकृतियां आदि प्रदर्शित की जायेंगी।  

संबंधित समाचार