लखनऊ अग्निकांड : ट्रक में लगी आग, लाखों रुपये की स्टेशनरी जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lucknow/BKT, Amrit Vichar: इटौंजा टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात को ट्रक में आग लग गई। ट्रक से धुआं और तेज लपटें निकलती देख चालक, खलासी कूदकर भाग गये। वहीं आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी और अग्निसुरक्षा में तैनात गाड़ियां नहीं दिखी। हादसे में ट्रक पर लदा लाखों रुपये स्टेशनरी सामान जलकर राख हो गया।

ट्रक चालक शीबू खान, खलासी सावंत निवासी बिसवां सीतापुर के साथ ट्रक में स्टेशनरी कॉपियां भरकर मुजफ्फरनगर से लखनऊ रहा था। तभी इटौंजा टोल प्लाजा पर अचानक ट्रक में पिछले हिस्सों में आग लग गई। ट्रक की लपटे तेज हो गई। तभी चालक खलासी कूद कर भागे। स्टेशनरी व्यापारी रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया ट्रक में लगभग 30 लाख की स्टेशनरी भरी थी। यह सामान मुजफ्फरनगर से गोलागंज लखनऊ रहा था इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय यादव ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-छात्रावास में Nursing student ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

संबंधित समाचार