पीएसयू कर्मचारियों का डीए रोकने पर राहुल ने मोदी पर कसा तंज, बोले- सरकार मुनाफा कमाने में लगी है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम- पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-डीए अगले साल जून तक रोकने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार मुनाफा कमाने में लगी है और उसे कर्मचारियों की चिंता नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि “खाद्य …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम- पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-डीए अगले साल जून तक रोकने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार मुनाफा कमाने में लगी है और उसे कर्मचारियों की चिंता नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि “खाद्य पदार्थ की महंगाई दर 11.1 प्रतिशत पार! लेकिन मोदी सरकार केंद्रीय पीएसयू कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है। सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!”

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार ने पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 30 जून तक रोक दिया है। जिससे 14.5 लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। अक्टूबर में महंगाई दर में 7.61 प्रतिशत और खाद्य पदार्थों में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो चिंता का कारण है।

संबंधित समाचार