दिल्ली में भाजपा ने लहराया परचम तो बहराइच में भी मना जश्न, सांसद के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने की आतिशबाजी
बहराइच, अमृत विचार। दिल्ली विधानसबा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर शनिवार को सांसद के आवास पर पार्टी की कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। यहां सभी ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और एक दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत मिली है। इसके साथ ही अयोध्या के मिल्कीपुर से उपचुनाव में जीत मिली।

दिल्ली में जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड के आवास पहुंचे। यहां पर सभी ने सांसद, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड की मौजूदगी में आतिशबाजी की। इसके बाद एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।
सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ और भ्रष्टाचार से तंग आकर जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर बता दिया कि झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-गोंडा में भीषण सड़क हादसा: आपस में भिड़ीं चार गाड़ियां, घर में घुसा डंपर, चालक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
