Delhi Election Results: दिल्ली की सत्ता पर भाजपा का कब्जा, PM मोदी पहुंचे BJP मुख्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता पर अब भाजपा काबिज हो चुकी है। करीब 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का वनवास समाप्त हुआ है। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

वहीं जीत के इस जश्न में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच गये हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने दिल्ली को एक दशक के ‘आप-दा’ (आपदा) से मुक्त कर दिया है, भाजपा को लोगों का जनादेश विकास, दूरदर्शिता और विश्वास के लिए मिला है। दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि वे दिल्ली के असली मालिक हैं, जनता ने उन लोगों को नकार दिया है, जो इसे अपनी संपत्ति समझते थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि "जिन्हें दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।" आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के इस जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें :चीन में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 30 लोग लापता

संबंधित समाचार