Kanpur: कारखाने में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चपेट में आने से ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
कानपुर, अमृत विचार। कुली बाजार में एक जंजीर बनाने वाले कारखाने में आग लगी। घटना के समय कारखाने में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गईl
शनिवार को रात 3:00 बजे कुली बाजार में एक कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लगी जिससे हड़कंप मच गया l क्षेत्रीय लोगों ने आग की सूचना फायर स्टेशन को दी। पास में ही लाटूश रोड फायर स्टेशन होने की वजह से तुरंत मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और कारखाने के अंदर रखे ऑक्सीजन के पांच सिलेंडर तो निकाल लिए लेकिन एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे पूरा कारखाना जलकर राख हो गया l कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया लेकिन पूरा कारखाना जलकर राख हो गया। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा का कहना है कोई जनहानि नहीं हुई हैl कारखाने में अग्निशमन यंत्र था नहीं इसकी जांच की जाएगी।
