पुरुषों में बिबिश और महिलाओं में भवानी ने जीता गोल्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय कॉम्प्लेक्स के मल्टी पर्पज ऑल में रविवार को फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें पुरूष वर्ग और महिला वर्ग के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में के तमिलनाडु के के बिबिश को सबसे अधिक पॉइंट 15/7 पाकर गोल्ड मेडल मिला। बिहार के आकाश कुमार को सिल्वर मेडल और थोकोचम और बिकी को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

महिला वर्ग में तमिलनाडु की भवानी देवी को गोल्ड मिला। हरियाणा की आखिरी को सिल्वर मेडल और केरल की वी अलका और श्रुति जोशी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। पहले दिन सबसे पहले लीग प्रतियोगिता हुई। इसके बाद क्वार्टर फाइनल खेला गया, इसके परिणामों के आधार पर सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। और देर शाम तक फाइनल प्रतियोगिता खेली गई। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया, लेकिन कोई भी खिलाड़ी पदक हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाया। जिससे प्रदेश के फेंसिंग खेल से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लगी है।

संबंधित समाचार