Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, इन स्टॉक्स में गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। घरले बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.83 अंक की गिरावट के साथ 77,516.36 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 105.55 अंक फिसलकर 23,454.40 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जोमैटो, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। 

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत चढ़कर 75.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 470.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

 

संबंधित समाचार