अल्मोड़ाः राष्ट्रीय खेलों में महिला जवानों का शानदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: 38 वें राष्ट्रीय खेलों में अल्मोड़ा में तैनात महिला पुलिस आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन का अपना दबदबा बनाया। महिला आरक्षियों ने चार स्वर्ण और कांस्य पदक अपना कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एसएसपी ने खुशी जताई।


 अल्मोड़ा में तैनात महिला कांस्टेबल ममता खाती ने माडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, खेलों के मिक्स्ड रिले में ममता खाती और सक्षम सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ममता खाती ने ही अपनी जोड़ीदार मोनिका और कांस्टेबल मंजू गोस्वामी के साथ मिलकर लेसर रन इवेंट में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पेंटाथलॉन लेजर रन में महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने इंडिविजुएल इवेंट में ब्रांज मेडल झटककर नाम रोशन किया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जिले की दोनों महिला कांस्टेबल को बधाई दी है।

संबंधित समाचार