डीजे की धुन पर हो रहा था डांस...फतेहपुर में शादी समारोह के दौरान आई ऐसी खबर: हर किसी के खड़े हो गए रोंगटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जनपद के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की डोली उठने से पहले ही ससुर की अर्थी उठ गई। इसके बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गमगीन माहौल के बीच शादी की रस्म अदा करते हुए दुल्हन को विदा किया गया। 

जाफरगंज थानाक्षेत्र के रेवरी गांव में शनिवार की रात शादी समारोह के दौरान दुल्हन के ससुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ससुर की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गई किसी तरीके से शादी की सारी रस्मों को अदा किया गया। यह हादसा ठीक उस समय हुआ जब डीजे की धुन पर घराती और बाराती डांस कर रहे थे। भोजन व नाश्ते का भी इंतजाम शुरू था, स्टेट पर वर वधु एक दूसरे को जयमाल डाल रहे थे। 

इस दौरान दूल्हे के पिता बुधईराम अचानक जमीन पर गिर पड़े। दूल्हे के पिता को जमीन पर गिरता देख आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दूल्हे के पिता को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। 

मंडप पर मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन की आंखों में भी आंसुओं की धार बहने लगी। अचानक बुजुर्ग की मौत के पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से दूल्हे व दुल्हन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

कानपुर जिले से फतेहपुर जिले में आई थी बारात 

फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र की रेवाड़ी गांव निवासी रामखेलावन ने अपनी बेटी निधि की शादी कानपुर जनपद के घाटमपुर गांव निवासी बुद्धि राम के बेटे विनीत के साथ तय की थी। बीते शनिवार को कानपुर के घाटमपुर से बुधईराम अपने बेटे की बारात लेकर जाफरगंज थाना क्षेत्र के रेवरी गांव पहुंचे थे। 

शादी से पूर्व का कार्यक्रम भी हंसी खुशी किया जा रहा था। उसी दौरान दूल्हे के पिता को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर किया हंगामा, नारेबाजी: बोले- अभी ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा