कानपुर नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर किया हंगामा, नारेबाजी: बोले- अभी ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में दो दो टाइम ड्यूटी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप किया। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचकर कर्मचारी हंगामा कर नारेबाजी कर रहे। कर्मचारियों ने शाम की ड्यूटी खत्म करने की मांग की। 

कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय में कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे। सुबह की सफाई करके नगर निगम मुख्यालय सफाई कर्मचारी पहुंचे हैं। 14 फरवरी को विशाल प्रदर्शन चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा यह अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी 14 तारीख को दिखाई जाएगी। पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सुबह और शाम दो पाली में शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों की सफाई करने के आदेश जारी किए हैं।

Nagar Nigam Kanpur News 1

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा, उत्तर प्रदेश संयुक्त चालक वाहन संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संरक्षक किशन लाल सुदर्शन, सेनेटरी सुपरवाइजर संघ के उस्मान अली शाह, कर्मचारी संयुक्त संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि, नगर सफाई मजदूर सभा के महामंत्री सी एल बड़ेल, कर्मचारी संयुक्त संघ के प्रधानमंत्री जयपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ  महामंत्री अजीत बाघमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश भारती, उत्तर  प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री बृजलाल भारती आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh: प्रयागराज की ट्रेनें ओवरलोड, सीटों के साथ फर्श तक फुल...लटक कर सफर करने को मजबूर हो रहे यात्री

संबंधित समाचार