कासगंज: फेरी लगाने वाले युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
सोरों जी, अमृत विचार: कपड़े की गांव-गांव फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से युवक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के पीछे की वजह ग्रहक्लेश बताई जा रही है।
बता दें, सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी 20 अजय पुत्र प्रेमसिंह का शव अपने ही घर के कमरे में फांसी पर लटक रहा था। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा सोरों कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने ग्रामीणों से पूछताछ की और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि अजय नाम के व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया ग्रहक्लेश का सामने आ रहा है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- कासगंज: अमांपुर के श्रद्धालुओं की थार फतेहपुर में हादसे का शिकार, दो की मौत
