बाराबंकी: डीएम की सख्ती के बाद जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कड़ी निगरानी का सकारात्मक प्रभाव जनता दर्शन कार्यक्रम में देखने को मिल रहा है। अधिकारी अब शिकायतों के निस्तारण में न केवल समयबद्धता का पालन कर रहे हैं, बल्कि गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। फरवरी माह में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आई शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। 5 फरवरी को प्राप्त सभी 9 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। इनमें राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने, अवैध नाला निर्माण रोकने, खेत में कब्जा दिलाने, जर्जर सड़क निर्माण और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे जैसी समस्याएं शामिल थीं।

6 फरवरी को आई 5 शिकायतों में से 3 का निस्तारण पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। इनमें 2 राशन कार्ड से जुड़ी और एक भूमि संबंधी शिकायत थी। विशेष बात यह है कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे मोबाइल पर संपर्क कर समाधान की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जहां संबंधित को कब्जा नहीं मिल रहा था, वहां खातेदारों के बीच समझौता कराकर आवेदिका को उसका अंश भाग दिलवाया गया।

ये भी पढ़ें- Barabanki News : सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार