जगह-जगह लगे कूड़े के ढ़ेर, विवाद के बीच पांच जोन में सफाई का बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

77 वार्डों में नहीं लग रही झाड़ू

लखनऊ, अमृत विचार: पांच जोन में लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) कंपनी को सफाई का काम दिये जाने पर विवाद के बीच सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जोन 1, 3, 4, 6 और 8 के 77 वार्डों में न झाड़ू लग रही न नालियों की सफाई हो रही है। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। पार्षदों और सफाई कर्मियों के विराेध के कारण रोड स्वीपिंग का काम पहले की तरह कार्यदाई संस्थाएं कर रही हैं। लेकिन कार्यदाई संस्थाओं के कर्मचारी सफाई में लापरवाही कर रहे हैं। जोन 1 के अमीनाबाद क्षेत्र में गोइन टोला, मॉडल हाउस, घसियारी मंडी आदि क्षेत्रों में सड़क पर कूड़ा फैला है और नालियां बजबजा रही हैं। एलएसए कंपनी पुराने लखनऊ के कई इलाकों से घरों और डम्पिंग यार्डों से कूड़ा नहीं उठा रही है। नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के बीच लड़ाई का खामियाजा जनता भुगत रही है।

26 वार्डों में इलेक्ट्रिक मशीनों से मुख्य सड़कों की सफाई का दावा

पांच जोन में सफाई को लेकर विवाद है वहीं नगर निगम एलएसए कंपनी द्वारा मशीनों से मुख्य सड़कों की सफाई का दावा कर रहा है। नगर निगम ने मुख्य मार्गों पर सफाई के लिए लगीं कार्यदायी संस्थाएं भी हटा दी हैं। पार्षदों का आरोप है कि मनमाने तरीके से नगर निगम प्रशासन एलएसए कंपनी से रोड स्वीपिंग का कार्य करा रही है। नगर निगम प्रशासन यह बताए कि किन 26 वार्डों में कंपनी मशीनों से सफाई कर रही है। वार्डों में सड़कों की नाप करने के बाद ही कंपनी को काम दिया जाए।

यह भी पढ़ेः इंग्लिश ने डुबोई लुटिया ....पंचर वाले से हो गई सेट, शादी के बाद हुआ खुलासा, देखें Video

संबंधित समाचार