Bareilly: पुलिस भर्ती दौड़ में 270 महिला अभ्यर्थी पास, 124 हुईं फेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तहत सोमवार को दौड़ प्रक्रिया आठवीं वाहिनी पीएसी मैदान पर हुई। इसमें 535 महिला अभ्यर्थियों में से 494 शामिल हुईं। दौड़ में 270 उत्तीर्ण हुईं। एसएसपी अनुराग आर्य ने दौड़ प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

दौड़ सुबह 10 बजे से शुरू हुई। एसएसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखने के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां को निर्देश दिए। पहले दिन दौड़ प्रक्रिया में 535 महिला अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 494 ही शामिल हुईं और 41 अनुपस्थित रहीं। इनमें से 270 ने दौड़ उत्तीर्ण की और 124 फेल हो गईं। 18 ने दोबारा दौड़ प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि पीएसी मैदान पर मंगलवार को पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

दौड़ में घायल हुईं लड़कियां
दौड़ में शामिल होने के लिए शाही और बिथरी से भी दो अभ्यर्थी आईं थीं। शाही निवासी शिवि ठाकुर और दीक्षा मौर्या के दौड़ते समय चोट लगने पर गिर गईं। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां दोनों की हालत में सुधार है। वहीं कई अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

संबंधित समाचार