Bareilly: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेलवे ने किया 52 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान, इस तारीख से सफर होगा आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: रेलवे ने महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 28 फरवरी तक 52 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है लेकिन माघ पूर्णिमा की वजह से ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। जम्मू, पंजाब और दिल्ली से फाफामऊ तक जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरकर चल रही हैं।

उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन 04526 भटिंडा से फाफामऊ 18, 22 काे, 04525 फाफामऊ से भटिंडा 19, 23 को, 04528 अंब अंदौरा से फाफामऊ 15, 23 को, 04527 फाफामऊ से अंब अंदौरा 16, 24 को, 04316 देहरादून से फाफामऊ 15, 16, 23 को, 04315 फाफामऊ से देहरादून 16, 17, 24 फरवरी को चलाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा 04066 दिल्ली से फाफामऊ 11, 13, 16, 27 को, 04065 फाफामऊ से दिल्ली 12, 14, 17, 28 को, 04662 अमृतसर से फाफामऊ 20 को, 04661 फाफामऊ से अमृतसर 22 को, 04601 माता वैष्णो देवी कटरा से फाफामऊ 14 को और 04602 फाफामऊ से वैष्णोदेवी कटरा 15 फरवरी को चलेगी। वहीं 04408 दिल्ली से फाफामऊ 14 को, 04407 फाफामऊ से दिल्ली 11, 15 को, 04613 माता वैष्णोदेवी कटरा से फाफामऊ 18, 23 को, 04614 फाफामऊ से वैष्णोदेवी कटरा 19, 24 को, 04016 दिल्ली फाफामऊ 12 को और 04015 फाफामऊ से दिल्ली 13 फरवरी को चलेगी।

इसके अलावा 04018 दिल्ली से फाफामऊ 13 को, 04017 फाफामऊ से दिल्ली 14 को, 04020 दिल्ली से फाफामऊ 15 को और 04019 फाफामऊ से दिल्ली 16 को, 04022 दिल्ली से फाफामऊ 12,14,15 को, 04021 फाफामऊ से दिल्ली 11, 13, 15, 16 को, 04024 दिल्ली से फाफामऊ 11, 13 और 04023 फाफामऊ से दिल्ली 12 और 14 फरवरी को चलेगी।

प्रयागराज संगम स्टेशन तक 12 से 14 तक नहीं जाएंगी ट्रेनें
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज कुंभ में मची भगदड़ के बाद से प्रमुख स्नान पर एहतियात बरती जा रही है। अब रेलवे ने माघ पूर्णिमा के स्नान पर भारी भीड़ की आंशका से 12 से 14 तक प्रयागराज संगम स्टेशन तक ट्रेनें नहीं चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद के मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में नौ स्टेशन हैं। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान है। मौनी अमावस्या के बाद अब काफी संख्या में लोग पूर्णिमा में स्नान करने को आ रहे हैं और प्रयागराज में भीड़ बढ़ती जा रही हैं। 12 को संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए नौ स्टेशनों में से प्रयागराज संगम स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन 12 से 14 फरवरी तक बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: संविदा कर्मियों को होगी भर्ती, अगर आपके पास है ये योग्यता तो पहुंच जाएं इस जगह

संबंधित समाचार