Bareilly: संविदा कर्मियों की होगी भर्ती, अगर आपके पास है ये योग्यता तो पहुंच जाएं इस जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बरेली रीजन में रोडवेज के ड्राइवरों की कमी बनी हुई है। इसकी वजह से लंबी दूरी पर भी दो की जगह एक ड्राइवर को भेजा जा रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए 500 ड्राइवरों को भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में संविदा चालकों को भर्ती करने के लिए 25 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चालकों के आवेदन पत्र 24 फरवरी तक सेटेलाइट स्थित सेवा प्रबंधक कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

भर्ती के लिए दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, 8 वीं पास होने के बाद 24 साल की उम्र होना अनिवार्य है। दो माह पहले भी परिवहन विभाग ने संविदा चालकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया था, लेकिन उसमें चालक जरूरत के हिसाब से नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: पुलिस भर्ती दौड़ में 270 महिला अभ्यर्थी पास, 124 हुईं फेल 

संबंधित समाचार