शाहजहांपुर: साजिदा हत्याकांड...जब तक मर नहीं गई पत्नी तब तक दीवार पर पटका था सर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसके बाल पकड़कर दीवार में कई बार सिर मारा था, उसकी मौत हो गयी थी। घटना के समय एक बेटी के जागी तो उसके चिल्लाने पर डांट दिया था। घटना से पहले आरोपी शराब पीकर घर आया था। पुलिस ने आरोपी पति का चालान करके जेल भेज दिया। 

सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कला निवासी अफरोज की शादी कई साल पहले 30 वर्षीय साजिदा निवासी मुड़िया पवार थाना सिंधौली के साथ हुई थी। उसकी बड़ी बेटी सना मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां घरेलू काम करती थी। वह अधिकांश उन्हीं के घर रहती थी। रविवार की रात में अफरोज का पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने पत्नी की हत्या करके शव को जमीन पर लिटाकर चादर से ढक दिया था। वह अपने दो बेटे और एक बेटी को लेकर रात में ही मकान में कुंडी डालकर फरार हो गया था। उसकी बड़ी बेटी सना सुबह साढ़े 10 बजे मकान पर गई तो उसने मकान के दरवाजे की कुंडी खोली। उसने देखा कि कमरे में खून पड़ा था और उसकी मां साजिदा का शव चादर से ढका हुआ था। इस दौरान मृतका की मां सायरा और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए थे। मृतका की मां ने थाना पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका दामाद अफरोज उसकी बेटी को शराब पीकर आए दिन मारा पीटा करता था और मजदूरी के पैसे की शराब पी जाता था। उसकी बेटी ने कई बार शिकायत की थी कि पति बहुत मारता पीटता है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न घाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

ठीक नहीं था चाल चलन, इसलिए मार दिया
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह को मंगलवार को दिन में साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि आरोपी अफरोज ककरा में बिजली घर के पास खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी शादी सिंधौली में हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं चल रहा था। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई थी। रात दस बजे उसका पत्नी से विवाद हो गया और उसने पत्नी के बाल पकड़कर कई बार दीवार में सिर मारा और दीवार की ईट तक टूट गयी। 

चादर से शव ढक कर हो गया था फरार
उसकी मौत हो जाने पर शव को चादर से ढककर बच्चों को लेकर फरार हो गया था। घटना के समय एक बेटी के जाग जाने पर चिल्लाने पर डाट दिया था। घटना से पहले शराब पीकर आया था। पुलिस ने आरोपी पति का चालान करके जेल भेज दिया। टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य मोहित अधाना, सिपाही मोनू कुमार थे। 

बच्चों को भाई के पास छोड़ दिया था
आरोपी अफरोज की सबसे बड़ी बेटी 12 साल, छोटी बेटी 8 साल और दो बेटे 6 साल और ढाई साल है। रात में 10 बजे उसके तीन बच्चे सो गए थे और बड़ी बेटी दूसरे के घर पर थी। वह मजदूरी करके घर पर रात में शराब पीकर घर पर आया था। इस दौरान उसका झगड़ा होने पर पत्नी का सिर दीवार में कई बार मारकर मारडाला था। उसकी एक बेटी जाग गई थी। उसने बेटी को डांट दिया था। वह तीनों बच्चों को लेकर अपने भाई के यहां मोहल्ला ममूड़ी में छोड़ दिया था और कहा कि पत्नी से झगड़ा हो गया है। इतना कहकर देर रात भाग गया था।

संबंधित समाचार