बदायूं: मानसिक रूप से बीमार किशोर की करंट लगने से मौत
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में नहाते समय तार के संपर्क में आ गया था किशोर
बदायूं, अमृत विचार। मानसिक रूप से बीमार किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी अनमोल (16) के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। वह अपने घर के आंगन में नहा रहा था। इसी दौरान बिजली का तार झूलकर नीचे आ गया और अनमोल तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही किशोर बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। परिजन दौड़कर पहुंचे और किशोर को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - बदायूं: यूपी बोर्ड परीक्षा...जिले को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा
