रामपुर: गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सजा दरबार, शबद कीर्तन से संगत निहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृतविचार। श्री गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में प्रातः से श्री नित्नेम पाठ, श्री सुखमणि साहिब के पाठ के बाद कीर्तन दरबार सजा।

गुरुद्वारे में बुधवार की सुबह हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। दीप माला सजाई गई। सबसे पहले नाम सिमरन जत्था ने शबद कीर्तन किया। उसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह द्वारा शबद कीर्तन किए गए। उसके बाद बाहर से आए रागी जत्था भाई सुरजीत सिंह द्वारा गुरु महाराज के इतिहास से रूबरू कराया और गुरुवाणी कीर्तन किया गया। अरदास के बाद बाहर से आए रागी जत्था का सम्मान किया गया। दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इस अवसर पर दर्शन सिंह खुराना, महेंद्र सिंह होरा, पपिंदर सिंह, संतोख सिंह, धनवंत सिंह, राज सिंह, गुरजीत सिंह, हरमिंदर लाल अरोड़ा, प्रेम अरोड़ा, जसमीत सिंह, बिंदरपाल सिंह खुराना, परमजोत सिंह, सेवा सिंह, राजा सिंह, सचिन सिंह, परमजीत सिंह, दलेर सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार