Fatehpur: यमुना किनारे नाव के सहारे हो रहा था अवैध खनन, अज्ञात पर FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर थाना व खखरेरू थाना के मध्म मीनातारा व चदनापुर गांव के समीप यमुना नदी के उस पार नाव के सहारे मौरंग का अवैध खनन करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खनन अधिकारी की दी गई तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
     
बीते कई दिनों से मीनातारा व चंदनापुर गांव में यमुना नदी के किनारे यमुना के उसे पार से नाव के सहारे अवैध तरीके से मौरंग का खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर हाल ही में पुलिस ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को पांच घन मीटर मौरंग का लगा ढेर बरामद हुआ था। हालांकि इस दौरान नाव के सहारे मौरंग इकठ्ठा करने वाले मौके पर नहीं पाए गए थे। 

बीते मंगलवार को स्थानीय पुलिस व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षक के दौरान गांव में खनन करने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान गांव के लोगों ने किसी भी व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया। जिसके बाद खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अवैध से इकठ्ठा की गई मौरंग को भी थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर से मैनपुरी जा रही महिला से ठगी: टप्पेबाजों ने गाड़ी में बैठाया, फिर इस तरह जेवर लेकर थमाए पत्थर... जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार