मुरादाबाद: प्लास्टिक पाइप गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 से ज्यादा गाड़िया पहुंचीं।
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्लास्टिक पाइप गोदाम में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तमाम आला अफसरान मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। एक घंटा तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा।
पूरा मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मूर्ति के देहरी गांव का है। प्लास्टिक के पाइपों के गोदाम है। दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक गोदाम से धुएं की लपटे निकलता देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। 12 से ज्यादा गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया जा चुका था। लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बावजूद आग ने विक्राल रूप धारण कर रखा था। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। डीएम अनुज कुमार सिंह ओर एसएसपी सतपाल अंतिल समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
आसपास के मकान भी चपेट में आए
आग इतनी भीषण थी कि आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने भी अपनी छतों से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक आसपास के दो से तीन घर भी चपेट में आ सकते हैं।
