लखीमपुर खीरी: नितिन गडकरी से मिले सांसद, फोरलेन निर्माण पर जताई सहमति
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की और पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाइवे पर फोरलेन के निर्माण की मांग उठाई। सांसद ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने फोरलेन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
पीलीभीत बस्ती मार्ग पर जिले में धौरहरा, नकहा, लखीमपुर, गोला, फरधान, रजागंज, संसारपुर आदि प्रमुख कस्बे पड़ते हैं। फोरलेन के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का आभार जताया है। इसके निर्माण से जिले के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
