गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने किया अफसरों को ब्रीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर गुरुवार शाम डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गौलापार स्टेडियम में ब्रीफ किया। उन्होंने किसी भी तरह से सुरक्षा में कोताही न बरतने के निर्देश दिए।  


शहर पहुंचते ही डीपीजी ने पहले स्टेडिमय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने फ्लीट रिहर्सल के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक ड्यूटियों में सुधार, बैरिकेडिंग, रूफटॉप ड्यूटी, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानकारी ली। वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने और ड्यूटी इन्चार्ज से समन्वय स्थापित करने को कहा।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंध व वीआईपी अधिकारियों व जनता के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी विजिलेंस वी.मुरुगेशन, आईजी कुमाऊं डॉ.योगेंद्र सिंह रावत, आईजी सुरक्षा अभिसूचना करन सिंह नगन्याल, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, कमांडेंट पीएसी प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी सुरक्षा मंजूनाथ टीसी, कमांडेंट 46 वाहिनी पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा आदि थे।

संबंधित समाचार