सीतापुर: रोडवेज बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बिसवां इलाके में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के गांव कटौली निवासी हिना 12 वर्ष पुत्री …


सीतापुर। बिसवां इलाके में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के गांव कटौली निवासी हिना 12 वर्ष पुत्री मोहम्मद जान अपने नाना युसूफ निवासी भोला गंज थाना बिसवां के यहां रह रही थी। शनिवार सुबह वह बिसवां कोतवाली इलाके में बिसवां-जहांगीराबाद मार्ग पर बिसवां की तरफ से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस का ड्राइवर दुर्घटना के बाद बस को दौड़ा ले गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने बस को सदरपुर क्षेत्र के ग्राम देबियापुर तिराहे से कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

संबंधित समाचार