अल्मोड़ा में घने बादलों ने बढाई ठिठुरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शनिवार को आसमान में घने बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।शनिवार को भी सुबह से ही मौसम पल-पल करवट बदलता रहा। दिन चढ़ते ही आसमान घने बादलों से पट गया। इससे एक बार फिर ठंड लौट आई है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से लोगों को मौसम ने राहत दी थी। दिन भर खिल रही धूप से ठंड लगभग खत्म हो गई थी। लेकिन शनिवार को फिर एकाएक मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में बादल छा गए। इससे तापमान में भी गिरावट भी दर्ज की गई। जिला आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज