बरेली: हाउस टैक्स के बिलों में गड़बड़ियों से लोगों का पारा हुआ हाई, नगर निगम में प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाउस टैक्स के गलत बिलों से परेशान लोग नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बिलों में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को पार्षद राजेश अग्रवाल की अगुवाई में नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।

तमाम लोग पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ नगर निगम पहुंचे जहां नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से हाउस टैक्स के बिलों में गड़बड़ियों के निराकरम की मांग की। राजेश अग्रवाल ने कहा कि जीआईएस सर्वे के बाद टैक्स के बिलों में लगातार गड़बड़ियां निकल रही हैं। स्वकर फार्म जमा होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित हुई थी लेकिन तमाम संपत्तियों का मिलान नहीं हुआ है, डबल आईडी की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बरसों पुराना बकाया जोड़कर मनमाने ढंग से बिल भेज रहा है। बिलों में सुधार भी नहीं हो रहा है, इसलिए लोग चाहकर भी टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने नगर आयुक्त से समस्या के निराकरण की मांग करते हुए कहा कि गलत बिलों को तेजी से ठीक कराने के लिए ठोस कदम उठाया जाए ताकि लोग समय से हाउस टैक्स जमा कर सकें। इससे नगर निगम की आय बढ़ने के साथ लोगों की दिक्कतें भी दूर होगी। लोगों की समस्या ध्यान में रखते हुए स्वकर फार्म भी जमा किए जाएं। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए टैक्स विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म