भाजपा पंजाब में गठबंधन के बिना एक सीट नहीं निकाल सकती: अमरिंदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि पंजाब भारतीय जनता पार्टी यदि विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है तो इसका स्वागत है लेकिन पिछले रिकार्ड के मुताबिक भाजपा बिना गठजोड़ के एक सीट नहीं निकाल सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो पंजाब में कोई चुनौती नहीं है। …


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि पंजाब भारतीय जनता पार्टी यदि विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है तो इसका स्वागत है लेकिन पिछले रिकार्ड के मुताबिक भाजपा बिना गठजोड़ के एक सीट नहीं निकाल सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो पंजाब में कोई चुनौती नहीं है।

अकाली दल और आम आदमी पार्टी से भी उसे कोई ख़तरा नहीं है। इन पार्टियाँ में से किसी ने भी राज्य के हित के लिए कभी सकारात्मक बात नहीं की। राज्य में विधानसभा चुनाव को अभी 18 महीने का समय पड़ा है और यह कहना संभव नहीं कि मतदान के समय पर कौन सा मुद्दा भारी रहेगा। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा किसानों की मुश्किलों का जल्द हल करेगी।

किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य बनाए रखना चाहते हैं और केन्द्र सरकार को इसे सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाने चाहिए। उनके अनुसार किसान रेल रोको आंदोलन लंबा चलने से सीमा पर तैनात सैनिकों के लिये रसद सप्लाई प्रभावित होगी। इसके अलावा आंदोलन से पंजाब के हितों का भी नुकसान हो रहा है। हालांकि संघर्ष किसानों का प्रजातांत्रिक और संवैधानिक हक है, जिसका केंद्र सरकार को भी एहसास है क्योंकि उनकी तरफ से बातचीत के लिए किसान संगठनों को बुलाने का फैसला किया गया था।

संबंधित समाचार