अभिनेत्री रकुल प्रीत ने बीच पर दिए जबरदस्त पोज, बिकिनी में शेयर की फोटो
मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में अपने भाई और फैमिली संग छुट्टियां बिता रही हैं। मालदीव से जुड़ी रकुल प्रीत सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऑरेन्ज बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है, जो सबका खूब ध्यान खींच …
मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में अपने भाई और फैमिली संग छुट्टियां बिता रही हैं। मालदीव से जुड़ी रकुल प्रीत सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऑरेन्ज बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है। इस फोटो में अभिनेत्री बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही है। इस फोटो को अभी तक चार लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
ऑरेंज बिकिनी पहने रकुल सनबाथ एंजॉय करती देखी जा सकती हैं। उनके चेहरे की हंसी उनकी खुशी जाहिर कर रहा है। उन्होंने अपनी मुस्कान पर सरकास्टिक अंदाज में लिखा- ‘मुस्कुराहट संक्रामक हो सकते हैं, इसे लेकर चलें, डैडी द्वारा कैमरे में कैद पल’।
इससे पहले भी उन्होंने योगा पोज देते हुए समंदर किनारे से अपनी फोटो शेयर की थी। उन्होंने वर्कआउट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘समंदर से अपना विटामिन डी का डोज ले रही हूं’।
