नई दिल्ली भगदड़ में उन्नाव की नौ वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगों में शोक की लहर
उन्नाव, अमृत विचार। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ में दबकर उन्नाव की नौ वर्षीय बच्ची की मौत हुई थी। इसकी खबर मिलते गांव में लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों रविवार को दिल्ली में ही उसका अंतिम संस्कार किया है।
बिहार थानाक्षेत्र के अकवारा गांव निवासी ओपी सिंह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में रहकर नौकरी करते है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आए थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी अमिता सिंह और दो बेटियों अनन्या सिंह (14) व आयु (9) के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब वे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना मिली। इसके बाद भीड़ में अफरातफरी मच गई। भगदड़ में ओपी सिंह का परिवार बुरी तरह घिर गया। इस दौरान 9 वर्षीय आयु का हाथ माता-पिता से छूट गया और वह भीड़ में गिर पड़ी। भगदड़ में बेकाबू हुई भीड़ गिरे हुए लोगों के ऊपर से गुजरने लगी।
इससे आयु गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य यात्रियों ने उसे बचाने का प्रयास कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकवारा गांव निवासी विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि हादसे के बाद परिवार ने दिल्ली में ही रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।
