अयोध्या: जाम में जब फंसे एसडीएम तो चला अतिक्रमण पर चाबुक, कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। जिला मुख्यालय से सोमवार को तहसील जा रहे उपजिलाधिकारी का वाहन सोहावल चौराहे पर अतिक्रमण की भेंट चढ़कर जाम में फंस गया। इसके बाद आनन फानन में अधिकारी को भी आम आदमी की पीड़ा समझ में आई और मौके पर ही रौनाही पुलिस को बुलाकर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। घंटे भर चले अभियान में सोहावल चौराहे का अतिक्रमण बलपूर्वक हटवा दिया गया। 

सबसे ज्यादा गाज ठेला खोमचे वाले रेडी पटरी के दुकानदारों पर गिरी जिन्हें भाग कर इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। इस दौरान अपनी दुकान के आगे ठेला लगवाने वाले लगभग आधा दर्जन दुकानदारों को कोपभाजन बनना पड़ा जो ठेले वालों से दैनिक वसूली करते रहे हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई की अपनी दुकान के सामने कोई ठेला या रेडी दुकानदार को ना लगाने दें। 

निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई के साथ मुकदमा भी लिखाया जा सकता है। अभियान में दो व चौपाए वाहन भी शिकार बने, मौके पर ही गलत साइड में वाहन चलाने के कारण इनका पुलिस द्वारा चालान करवाया गया। बैटरी रिक्शा टेंपो चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह चौराहे के चारों ओर फ्लाइओवर के अंतिम छोर पर खड़े होंगे यहीं से सवारी बैठाएंगे और उतारेंगे। गलत तरीके से भ्रमण करते पाए गए तो चालान किया जाएगा। 

उपजिलाधिकारी द्वारा चलाए गए इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर जहां स्थानीय दुकानदारों मे हड़कंप मचा रहा वही आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने राहत भरी सांस लेते हुए आश्चर्य व्यक्त किया। उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया इस समस्या को लेकर पखवाड़ा भर से शिकायतें आ रही थी। आज सामने दिखाई पड़ी तो तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर चौराहे का अतिक्रमण हटवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प. बंगाल विधानसभा के बजट सत्र से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के चार विधायक निलंबित, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म