Bareilly: कार न मिलने पर शर्मनाक करतूत, पत्नी को नेपाल में बेचने की फिराक में था पति, 18 पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : दहेज में कार न मिलने पर पति और ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। पति ने दोस्तों को शराब पीने और परोसने का दबाव बनाया। मना करने पर पीटा। महिला का आरोप है कि पति उसे नेपाल में बेचने की फिराक में था। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने 16 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2023 में पीतलनगरी गेट निवासी युवक के साथ हुआ था।। बताया कि पति उत्तराखंड के धारचूला में नौकरी करता है और वहीं रहता है। शादी के बाद वह धारचूला में रहने लगी। यहां पति, ससुर, सास, ददिया ससुर, ददिया सास उत्पीड़न करने लगे। पति अक्सर शराब पीकर दोस्तों को लाता और उनके साथ शराब पीने और परोसने का दबाव बनाता। मना करने पर मारपीट करता। कहा कि जब तक कार नहीं मिलेगी तब तक ऐसा ही करता रहेगा।

आरोप है कि गर्भवती होने पर पहले गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसी पीटा। उसका प्रसव अस्पताल में हुआ। जिसका खर्च उसके परिजनों ने उठाया। बताया कि पति और ससुराली उसे नेपाल में बेचकर जिस्मफरोशी धंधा कराने की फिराक में थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। आरोपी के खिलाफ धारचूला में तहरीर दी थी, तब पुलिस ने पति को पकड़ लिया था। उस वक्त पति ने माफी नामा लिखकर दे दिया। लेकिन बाद में दोबारा वैसे ही करने लगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बदमाशों ने चौकी इंचार्ज पर की फायरिंग, हाथ में लगी गोली, 5 लोगों पर FIR

संबंधित समाचार