फतेहपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ पर किया हमला: जेवरात, नगदी लेकर असलहा लहराते हुए हो गए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। ललौली थानाक्षेत्र में दुकान बंद कर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से लाखों की छिनौती का मामला सामने आया है। छिनौती का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।‌ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

ललौली थानाक्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सोनी का आरोप है कि दसवां मील चौराहे पर उसकी महालक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सर्राफा व्यापारी प्रतिदिन सुबह दुकान जाता है देर शाम दुकान बंद कर घर वापस आता था। बीते सोमवार की सुबह भी वह दुकान गया हुआ था देर शाम सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था।

जैसे ही वह जिंदपुर व हरियापुर गांव के बीच पहुंचा इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे ओवरटेक किया। इसी दौरान पीछे से दूसरे बाइक पर सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक की बटो से सर्राफा व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले के बाद सर्राफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी के घायल होते ही अज्ञात लोगों ने सर्राफा व्यापारी के जेवर से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद व्यापारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि बैंग में सोने चांदी के आभूषण व पचास हजार रुपए नगदी थे जिन्हें अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया है। वहीं क्षेत्र में छिनौती जैसी घटना सामने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल उठें है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- फतेहपुर में सड़क हादसा: बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता की मौत...दो अन्य घायल

संबंधित समाचार