Kanpur News : सम्राट के मुंह दबाने की आशंका, स्नेहा में हैंगिग की पुष्टि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur, Amrit Vichar:  उर्सला कंपाउंड में लैब टेक्नीशियन सुमित कुमार की पत्नी स्नेहा ने साढ़े 14 माह के बेटे सम्राट की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना के बाद दूसरे दिन मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें बच्चे के दोनों फेफड़े और बिसरा सुरक्षित किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का यह मानना है, कि हो सकता है, कि बच्चे का मुंह दाब दिया गया हो। जिससे दम घुटने से उसकी हत्या की गई। गले और सिर पर किसी प्रकार की कोई चोट नहीं मिली है।

वहीं मां की हैंगिंग की पुष्टि हुई है। घटना के बाद दोनों के शवों को परिजनों को लिखपढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद स्नेहा की मां नीतू और पिता श्याम सिंह फूटफूट कर रोते बिलखते नजर आए। मां की अर्थी के बगल में बेटे का शव रखा गया। इसके बाद वहां परिजनों का करुणक्रंदन देख अन्य लोगों के भी आंखों में आंसू आ गए। दोनों को शवों को ले जाया जाने लगा को मां नीतू बेहोश हो गई। यहां से परिजन दोनों के शवों को वैन में लेकर सिद्धनाथ घाट रवाना हो गए। 

कल्याणपुर आवास विकास बगिया निवासी राजू बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत है। परिवार में मां रानी, पत्नी राजकुमारी और तीन बेटे रंजीत, सुमित व अमित हैं। सुमित की तीन साल पहले लालबंगला में रहने वाली 30 वर्षीय स्नेहा से शादी हुई थी। सुमित अपनी पत्नी और साढ़े 14 माह के बेटे सम्राट और दादी रानी के साथ उर्सला कैंपस स्थित अपने भाई रंजीत के सरकारी क्वार्टर में रहता है। सुमित ने बताया था तकि वह रोज की तरह अपने काम पैथालाजी गया था। दादी परेड स्थित अस्पताल में सफाई करने चली गईं। रात करीब आठ बजे वह दादी को लेकर बाइक से घर पहुंचा। दादी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो साड़ी के फंदे से स्नेहा का शव लटका था और सम्राट का शव बेड पर पड़ा था। वहां का नजारा देखकर वहां पर चीखपुकार मच गई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। घटना की जानकारी पर लालबंगला निवासी भाई समीर, पिता श्याम और मां नीतू पहुंची और हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा था। स्नेहा के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन कार कीं मांग कर रहे थे। जब उन्होंने डिमांड न पूरी की तो प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। बेटी उनसे कहते थी, कि पापा उसे यहां से ले जाओ ये लोग गंदे हैं। लेकिन बेटी की जिंदगी के खातिर वह चुप रहे। इसी के चलते दहेज के लोभियों ने बेटे समेत बेटी को मार डाला। पिता ने बताया कि 10 दिन पहले पति पत्नी में विवाद हुआ था। बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। सुबह पोस्टमार्टम में मृतका स्नेहा की ओर से करीब एक सैकड़ा के आसपास महिलाएं और पुरुष पहुंचे थे। महिला चीख-चीख कर विलाप कर रही थी। इस संबंध में कार्यवाहक डीसीपी पूर्वी रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते हगी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : आत्मदाह करने पहुंची महिला को सिपाही ने बचाया, विधान भवन के पास हुई घटना, सुनवाई न होने से थी परेशान

संबंधित समाचार