पीलीभीत: हाईवे किनारे तालाब में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर हाईवे से सटे तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

घटना बुधवार सुबह की है। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा  पास पेट्रोल पंप के बराबर में तालाब है। यहां पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक युवक का शव उतराता दिखा। कुछ ही देर। में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ जुटी रही।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: अध्यक्ष से अभद्रता के बाद गुस्साए वकील, रजिस्ट्री कार्यालय में किया एडीएम का घेराव

संबंधित समाचार