शिक्षक ने शिक्षिका को गोली से उड़ाया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानपुर इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में मानपुर, सीतापुर। प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका की उसके साथी शिक्षक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसपी आरपी सिंह ने मौका मुआयना किया। …

मानपुर इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

मानपुर, सीतापुर। प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका की उसके साथी शिक्षक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसपी आरपी सिंह ने मौका मुआयना किया। वहीं आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल पकरिया में वर्ष 2015 से शिक्षिका आराधना राय कार्यरत थी। बताया जाता है कि शनिवार को स्कूल में आराधना राय के अलावा रुबीना इसरत, तबस्सुम, भरतलाल व अमित कुमार कौशल की उपस्थिति थी। शाम करीब तीन बजे शिक्षक अमित कुमार कौशल ने शिक्षिका आराधना राय की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक अमित कौशल घटना को अंजाम देकर भाग निकला। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह और सीओ सदर पीयूष कुमार, यादवेंद्र यादव समेत खैराबाद, मानपुर तथा लहरपुर पुलिस पहुंची। एसपी ने घटना के कारणों के बारे में बताया कि घटना के पीछे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद खटास होने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार