कानपुर नगर निगम के स्कूल में संगीत व तबला सीखेंगे बच्चे...उर्दू का भी रखा जाएगा शिक्षक, इस तरह होगा साक्षत्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम 14 अलग-अलग पदों पर करेगा भर्ती, 3 शिक्षक रखे जाएंगे

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम में आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय (एएनडी) में आउटसोर्स पर शिक्षकों की भर्ती होगी। नगर आयुक्त ने 3 नये शिक्षकों को भर्ती करने की अनुमति दी है। इसमें उर्दू, इतिहास के साथ ही संगीत वादन व तबला वादक का शिक्षक भी रखा जायेगा। जो बच्चों को संगीत सिखाएंगे। नगर आयुक्त ने इसके साथ ही स्कूल में कुल 14 पदों पर भर्ती प्रक्रिया करने की अनुमति दी है। शिक्षिकाओं के चयन के लिये कमेटी का गठन होगा। 

नगर आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम कार्मिक प्रभारी ने नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों को उपलब्ध कराने वाली कंपनी जेटीएन सर्विसेज को पत्र लिखा है। कार्मिक के अनुसार आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय, हर्ष नगर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 03 शिक्षक (उर्दू, इतिहास व संगीत वादन) 01 तबला संगीतकार, 03 चपरासी, 01 माली, 01 ड्राईवर, 01 इलैक्ट्रीशियन, 03 प्रयोगशाला सहायक (सहायक कुशल) एवं 01 कम्प्यूटर लिपिक (कम्प्यूटर आपरेटर) रखा जाना है। 

जिसकी आपूर्ति किये जाने की स्वीकृति दी गई है। नगर आयुक्त ने शिक्षिकाओं के चयन के लिये अपर नगर आयुक्त, चतुर्थ व मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी (सीएफओ) की जॉइंट’ साक्षत्कार कमेठी भी गठित की है।

ये भी पढ़ें- देहाती लड़के से परिजनों ने तय कर दी शादी...फतेहपुर में वापस लौटी बारात: बारातियों ने भाग कर बचाई जान, दुल्हन बोली...

संबंधित समाचार