बिजनौर : गांगन नदी के पुल पर ट्रेन से कटकर गुलदार की मौत, धड़ से अलग हो गई गर्दन
बिजनौर, अमृत विचार। ट्रेन से कटकर एक गुलदार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। गुलदार का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
नजीबाबाद-मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच गांगन नदी के पुल पर गुलदार चहलकदमी कर रहा था। अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से गुलदार की गर्दन धड़ से अलग हो गई। एक टांग भी शरीर से अलग हो गई। बताया गया कि पुल काफी ऊंचाई पर था, जिस कारण गुलदार नीचे कूद नहीं पाया।
रेलवे के सीनियर रेल पथ निरीक्षक धर्मेश कुमार की सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वन विभाग ने गुलदार का शव अपने कब्जे में ले लिया।
ये भी पढे़ं : बिजनौर : किसान का बेटा बना इसरो में वैज्ञानिक, रोशन किया जिले और परिवार का नाम
