Barabanki accident : ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, हवा भरते ही तेज धमाके के साथ फटा Tires

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Barabanki, Amrit Vichar : बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। ट्रेलर का टायर फटने से गंभीर रूप से घायल चालक की मौत हो गई। घटना के समय टायर में हवा भरी जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके में भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के निकट एक पंचर बनाने वाले की दुकान पर हुआ। ग्राम पूरे त्रिवेदी मजरे सकतपुर निवासी 35 वर्षीय राकेश पुत्र द्वारिका प्रसाद अपने सहयोगी गनीपुरवा थाना असंदरा निवासी अरुण कुमार पुत्र कमलेश के साथ सुबह ट्रेलर के टायर में हवा भरवा रहा था।

हवा भरने के बाद जैसे ही चालक राकेश ने टायर उठाया, वैसे ही वह तेज धमाके के साथ फट गया, टायर फटने चोटहिल राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 12 क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद: खाद्य विभाग की टीम ने पिकअप रोककर भरे सैंपल, चालक बोला- इटावा से शहर लाए

संबंधित समाचार