मौसम: राज्य में बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: मौसम विज्ञान केंद्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बारिश के आसार जताए हैं। केंद्र के अनुसार बुधवार की रात से मौसम बदलने लगेगा और पहाड़ से लेकर मैदान तक इसका असर दिखेगा। बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अनुमान जताते हुए कहा कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी को देर रात से सक्रिय होना शुरू हो जाएगा। 20 फरवरी को 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, चोपता आदि स्थानों में काफी बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। गढ़वाल में सभी जिलों के साथ ही कुमाऊं मंडल में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश होने के आसार हैं। यही नहीं बारिश के साथ ही इन जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। गर्जन के साथ ही बारिश होने के आसार हैं और बिजली भी चमक सकती है। कुमाऊं मंडल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में 20 फरवरी को येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने सलाह दी है कि गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। इसके अलावा 21 फरवरी को कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिस दौरान बारिश, बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है राज्य में उछल रहे पारे में गिरावट आएगी और एक बार फिर से राज्य के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। 

 

दिन में निकली चटख धूप

हल्द्वानी। हल्द्वानी में सुबह से ही धूप निकली रही। दोपहर के समय धूप अपेक्षाकृत काफी तेज थी। दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान करीब 17.7 डिग्री रहा। यहां शाम के समय मौसम में हल्का परिवर्तन शुरू हो गया था।

संबंधित समाचार