Kanpur: बिठूर में आज से 27 फरवरी तक लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों को होगी परेशानी, यहां पढ़ें... कहां से निकालें वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाशिवरात्रि को लेकर 20 फरवरी से 27 फरवरी तक बिठूर क्षेत्र में डायवर्जन रहेगा। यह आज सुबह 8 बजे से लागू किया गया है। 

चौबेपुर से भारी वाहन बिठूर की तरफ नही जा सकेंगे। ऐसे वाहन चौबेपुर से मंधना होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिठूर तिराहा वब्लू वर्ल्ड तिराहा से भारी वाहन बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन मंधना चौराहा गंगा बैराज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। यश कोठारी से भारी वाहन बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

दूसरी ओर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी व पर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए ग्वालटोली थानाक्षेत्र में स्थित आनन्देश्वर मंदिर परमट का निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारियों व व्यवस्थापकों से प्रबन्धन व तैयारियों के संबंध में वार्ता की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी, एसडीएम, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज तेजबहादुर सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक ग्वालटोली दुर्गेश मिश्रा पुलिस बल के मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गड्ढे मुक्त हो रहा कानपुर-इटावा हाइवे, जाजमऊ से लेकर भौंती तक बन रही बिटुमिनस कंक्रीट से सड़क

 

संबंधित समाचार