यूपी बोर्ड एग्जाम: परीक्षा केंद्रों में आएंगे दो सेट प्रश्न पत्र, रिजर्व प्रश्न पत्रों को खोलने के लिए पुलिस को दिखाना होगा आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित एक बैठक गुरुवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा बोर्ड के अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मचारी शामिल हुए। इस शिक्षा अधिकारियों की ओर से यह बताया गया कि परीक्षा केंद्र में इस बार चार अलमारियों की व्यवस्था प्रश्न पत्रों को रखने के लिए की जाएगी। इनमें रिजर्व प्रश्न पत्रों वाली अलमारी की एक चाबी पुलिस के पास जमा कराई जाएगी। बैठक के दौरान परीक्षा से जुड़े अन्य नियम भी केंद्र व्यवस्थापकों को बताए गए। 

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि इस बार परीक्षा केंद्र में 4 अलमारियों की व्यवस्था प्रश्न पत्रों को रखने में की जाएगी। इनमें पहली अलमारी में प्रथम पाली के प्रश्न पत्रों को रखा जाएगा। दूसरी अलमारी मं दूसरी पाली के प्रश्नों को सुरक्षित रखा जाएगा। तीसरी अलमारी में परीक्षा के बचे प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा। 

इसी तरह रिजर्व प्रश्न पत्रों के लिए चौथी अलमारी की व्यवस्था होगी। यह सभी अलमारी डबल लॉक व्यवस्था की होंगी। इस व्यवस्था के तहत चौथी अलमारी की एक चाबी पुलिस को सौंपी जाएगी। बोर्ड के आदेश को दिखाने के बाद ही पुलिस विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में चौथी अलमारी को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur को मिल सकता 200 करोड़ का नया कारोबार, अमेरिका की ओर से चीन पर लगे टैरिफ का असर, बढ़ सकता निर्यात

 

संबंधित समाचार