कानपुर के गंगा बैराज में युवती का पड़ा मिला शव: शरीर पर कोई चोट के नहीं मिले निशान, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी...  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज में गंगा किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मोके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि युवती के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले है। शव करीब आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। साथ ही जांच की जा रही है कि युवती ने आत्महत्या की, या उसे डूबा कर मारा गया है।  

शुक्रवार दोपहर में गंगा बैराज के पास गंगा किनारे एक युवती का शव मिला है। मृतका की उम करीब 25 साल बताई जा रही है। नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिनाख्त के लिए कानपुर के सभी थानों और आसपास के जिलों में उसकी तस्वीरें भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- 'योगी सरकार न होती तो तुझे काटकर फिंकवा देते': कानपुर में दबंगों ने युवक को पीटा, दी धमकी, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात