बहराइच: जेल में कैदियों ने महाकुंभ के गंगा जल से किया अमृत स्नान, देखें वीडियो
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिला कारागार में प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र गंगा जल लाया गया है। इस गंगा जल का पूजन करने के बाद कैदियों ने इससे अमृत स्नान किया। शहर के पुलिस लाइन में जिला कारागार स्थित है। जेल में बहराइच और श्रावस्ती जिले के कैदी निरुद्ध हैं। जेल में निरुद्ध कैदी प्रयागराज महाकुंभ में भाग नहीं ले पाए हैं।
बहराइच-महाकुंभ से आए गंगा जल से कैदियों ने किया स्नान
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 22, 2025
पवित्र जल का मंत्रोच्चार के साथ हुआ अर्पण
जेल में बहराइच और श्रावस्ती जिले के कैदी बंद #MahaKumbh2025 | #Bahraich | #Video | #UttarPradesh pic.twitter.com/XSQFlgrn8z
इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर जेल अधीक्षक राजेश यादव की ओर से गंगा जल मंगवाया गया। इसके बाद जेल परिसर में बने टैंक में गंगाजल को मंत्रोच्चार के साथ डाला गया। इसके बाद सभी कैदियों ने स्नान किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि स्नान करने वाले लोगों को गंगा जल उपलब्ध कराया गया। कैदियों ने स्नान किया।
यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘छावा’ की प्रशंसा, तो गदगद हुए विक्की कौशल, कहा- इस सम्मान को शब्दों में बयान नहीं कर सकता
