500 व्यापारियों के साथ भाजपाई सुनेंगे मन की बात: PM Modi के कार्यक्रम में कानपुर से लाइव प्रसारण किया जायेगा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिये रविवार को मोतीझील में विशेष तैयारी होगी। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यापारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। एक दिन पहले शनिवार को भाजपाइयों ने कार्यक्रम की अंतिम तैयारी पूरी की। रविवार को सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम का 119वां एपिसोड होगा। देशभर के 12 प्रमुख स्थानों से इस कार्यक्रम का विशेष लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें कानपुर का कारगिल पार्क, मोतीझील भी शामिल है।

कानपुर के कारगिल पार्क में 'मन की बात' के प्रसारण को सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक व्यापारी, प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन करने को जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक आनंद मिश्रा एवं रोहित साहू व  जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित प्रमुख नेताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की गईं।

शनिवार को जिला अध्यक्ष दीपू पांडे द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की साफ सफाई व माल्यार्पण भी किया गया। दीपू पांडेय ने बताया कि सभी व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों को 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, प्रकाश पाल सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें- अम्मा जी! प्राइवेट सीवर लाइन डालने के लिए खोद डाली सड़क, 70 घरों में दूषित जल आ रहा: कानपुर में महापौर ने शिकायत सुनते ही...

संबंधित समाचार