लखीमपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर आयकर विभाग छापे से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। आयकर निदेशालय से आयकर विभाग की टीमें शनिवार को भी लखीमपुर पहुंचीं। टीमों ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा और अभिलेखों की जांच कर रही है। उधर तीसरे दिन भी आयकर विभाग के अफसरों की शहर के प्रमुख काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान में जांच जारी रही।

आयकर विभाग की रेड शुक्रवार से पड़नी शुरू हुई है। कई टीमों ने शहर के अलावा गोला और मोहम्मदी में भी प्रमुख प्रतिष्ठानों और उनके घरों पर छापा मारा था। एक साथ पड़े छापे से जिले के प्रमुख व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। कई व्यापारी तो डर के कारण अपनी दुकानें बंद कर भूमिगत हो गए थे। शहर के लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स और रानीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर टीमों ने कई घंटे जांच की थी। शुक्रवार को भी टीमें शहर में घूमती रहीं। शनिवार को आयकर विभाग की एक टीम अचानक शहर की प्रमुख अर्बन कोआपरेटिव बैंक के मुख्यालय पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया।  करीब 60 घंटे से लगातार जारी जांच में टीम के सदस्यों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिससे शहर के अन्य व्यापारियों की भी धड़कनें तेज होने लगी है। 

गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे 70 सदस्यीय टीम ने लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स, रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स व नीलकमल फर्नीचर के साथ ही गोला में राकेश गुप्ता दाल व्यापारी व मोहम्मदी में मेडिकल व्यापारी के प्रतिष्ठानों व आवासों पर एक साथ छापा मारा था। लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स वह एकता ट्रेडर्स पर लगातार लगभग 60 घंटे से आयकर विभाग की जांच जारी है। 

सूत्रों ने बताया कि फर्मों का कनेक्शन लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से मिला है। इस पर आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम शुक्रवार को अर्बन कॉपरेटिव बैंक लखीमपुर पहुंची। टीम वहां भी जांच कर रही है इसके अतिरिक्त भी अन्य कई टीम बुलाई गई हैं। बैंक में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, बैंक कर्मियों को अंदर बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इससे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक परिसर में भी आयकर विभाग अन्वेषण ब्यूरो की गाड़ी खड़ी है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा हेलमेट, बाइक सवार अधिवक्ता की गई जान

संबंधित समाचार