Bahraich fire incident : तीन मकानों में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जलकर राख : हादसे में तीन मवेशियों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Bahraich, Amrit Vichar: जिले के कोतवाली मुर्तिहा और नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में आग लग गई। आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। समान निकालते समय महिला झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बकरियों की जलकर मौत हुई है। जबकि एक गाय झुलसकर घायल हुई है।

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमृतपुर पुरैना निवासी नंदराम पुत्र गोकरण के मकान में रविवार शाम चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लपटों ने पड़ोसी भारत के मकान को भी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते दोनों मकान जल गए। आग बुझाने के दौरान मीना (33) का हाथ जल गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं आग लगने से दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक गाय झुलस कर घायल हो गई। आग लगने से डेढ़ लाख की संपति जली है।

लेखपाल अरुण कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। उधर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा निवासी मोहर्रम अली के मकान के बगल में ही फूस का मकान बना हुआ है। फूस के मकान में ट्राली खड़ी थी। एक बकरी भी बंधी थी। रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लगने से ट्राली, बिस्तर समेत अन्य सामान जल गया। बकरी की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। आग लगने की सूचना पीड़ित की ओर से लेखपाल को दी गई है। लगभग 30 हजार की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी कलाकारों ने महाकुंभ में दी प्रस्तुति, लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से मोहा मन

संबंधित समाचार